ओवरलोड ट्रक से मजदूर हुआ घायल, उबले जनप्रतिनििध

Published at :30 Aug 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रक से मजदूर हुआ घायल, उबले जनप्रतिनििध

सअनि अभिलाष कुमार सिंह ने ट्रक के चालक से वाहन के कागजात को जब्त कर लिया पौआखाली : सोमवार को पौआखाली अस्पताल परिसर में पाकुड़ गिट्टी से लदा एक ओवरलोड ट्रक ने अस्पताल परिसर में बैक करने के दौरान एक मजदूर की हथेली को बुरी तरीके से कुचल दिया. जिसके बाद अस्पताल में ही चिकित्सक […]

विज्ञापन

सअनि अभिलाष कुमार सिंह ने ट्रक के चालक से वाहन के कागजात को जब्त कर लिया

पौआखाली : सोमवार को पौआखाली अस्पताल परिसर में पाकुड़ गिट्टी से लदा एक ओवरलोड ट्रक ने अस्पताल परिसर में बैक करने के दौरान एक मजदूर की हथेली को बुरी तरीके से कुचल दिया. जिसके बाद अस्पताल में ही चिकित्सक ने घायल मजदूर का प्राथमिक उपचार कर एम्बुलेंस के जरिये उसे बेहतर इलाज हेतु किशनगंज रेफर कर दिया. घायल मजदूर सुखानी थानाक्षेत्र के सालगुड़ी चौक का निवासी बताया जाता है़ इतना ही नहीं अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर निर्मित नाले का ढक्कन भी ट्रक से क्षतिग्रस्त हो गया. जिसकी सूचना मिलते ही लल्लू मुखिया,
पंसस प्रदीप कुमार सिन्हा, वार्ड सदस्य प्रदीप राय, सुधीर यादव आदि ने अस्पताल परिसर में ओवरलोड ट्रक को जबरन घुसाये जाने और नाले की ढक्कन क्षतिग्रस्त होने पर कड़ी आपत्ति जताते हुये स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी़ जिसके बाद थाने के सअनि अभिलाष कुमार सिंह अस्पताल परिसर पहुंचकर ओवरलोड ट्रक के चालक से वाहन के कागजात को जब्त कर लिया. इस बीच किसी ने इस बावत एमभीआइ को भी इसकी सूचना दे दी. जनप्रतिनिधियों संग स्थानीय लोगों ने भी मामले में कहा है कि आखिर ओवरलोड ट्रकें पौआखाली में प्रवेश कैसे कर रहा है़ पुलिस प्रशासन द्वारा इसपर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है? जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि यह दूसरा मौका है जब किसी वाहन से नाले का ढक्कन क्षतिग्रस्त हुआ है जिसकी भरपायी कौन करेगा? गौरतलब हो कि पौआखाली अस्पताल परिसर में चिकित्सकों के लिए ठहरने का इंतज़ाम हेतु भवन निर्माण कार्य योजना पर कार्य प्रारम्भ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन