पासी समाज की तरक्की में कुछ नेता बाधक: मस्तान

Published at :27 Aug 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
पासी समाज की तरक्की में कुछ नेता बाधक: मस्तान

नीतीश सरकार पासी समाज को करना चाहते हैं आर्थिक रूप से मजबूत किशनगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए ही ताड़ी पर प्रतिबंध लगा रहे थे़ जिससे वे लोग तार के रस से नीरा, गुड़ आदि अन्य प्रोडक्ट तैयार कर आर्थिक तरक्की कर सके़ परंतु कुछेक नेता नहीं चाहते हैं […]

विज्ञापन
नीतीश सरकार पासी समाज को करना चाहते हैं आर्थिक रूप से मजबूत
किशनगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए ही ताड़ी पर प्रतिबंध लगा रहे थे़ जिससे वे लोग तार के रस से नीरा, गुड़ आदि अन्य प्रोडक्ट तैयार कर आर्थिक तरक्की कर सके़ परंतु कुछेक नेता नहीं चाहते हैं कि पासी समाज तरक्की करे़
यह बातें निबंधन, उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने कही़ शुक्रवार को खगड़ा स्थित जिला अतिथि गृह में भेंट वार्ता के दौरान श्री मस्तान ने मुख्यमंत्री द्वारा शराब की तरह ताड़ी पर भी प्रतिबंध लगाने को सही कदम बताते हुए इसका विरोध करने वाले नेताओं का नाम लिये बगैर कटाक्ष किया कि उनके बच्चे तो ताड़ी बेचते नहीं है और नेताजी लोग चाहते हैं कि पासी के बच्चे जिंदगी भर ताड़ी ही बेचते रहे़ इसलिए हो हल्ला मचाने लगे हैं. बिहार में बाढ़ की समस्या पर उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल स्थित फरक्का बराज का जो मुद्दा उठाया है वह बिल्कुल सही है़ फरक्का बराज के कारण ही बिहार में बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति पैदा होती है. पानी कम हुआ तो बांध कर रख लेते हैं अधिक पानी हो गया तो छोड़ देते है़ं फरक्का बैरेज के कारण ही सारी मछलियां बिहार में नहीं आ पाती है़
जिसके कारण सैकड़ों मल्लाह परिवार बेरोजगार हो गये है़ वहीं उन्होंने सीमांचल की बाढ़ और कटाव के मुद्दे पर कहा कि नेपाल के पानी के कारण सीमांचल व इसके आस पास के इलाके बाढ़ से प्रभावित होते है़ परंतु बाढ़ के बाद कटाव के साथ साथ धसान की समस्या भी प्रमुख है़ उन्होंने कहा कि कटाव के साथ धसान पर भी कार्य करने की आवश्यकता है़ मौके पर कांग्रेस नेता सह मंत्री के जिला प्रतिनिधि कैलाश मोदी, नप उपाध्यक्ष अजय साह के अलावे अन्य कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन