पौआखाली बाजार में बैंक शाखा नहीं होने से व्यापारी परेशान

Published at :17 Jun 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
पौआखाली बाजार में बैंक शाखा नहीं होने से व्यापारी परेशान

तीन किमी दूर ताराबाड़ी एसबीआइ की शाखा मजबूरी में दौड़ना पड़ता है. पौआखाली : पौआखाली बाज़ार वासियों द्वारा अब मुख्य बाज़ार में एक अदद राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा स्थापित करने की गुहार क्षेत्रीय सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी से लगायी है. ज्ञात हो कि पौआखाली बाजार पूरे ठाकुरगंज प्रखंड में ठाकुरगंज मार्केट को छोड़ कर […]

विज्ञापन

तीन किमी दूर ताराबाड़ी एसबीआइ की शाखा मजबूरी में दौड़ना पड़ता है.

पौआखाली : पौआखाली बाज़ार वासियों द्वारा अब मुख्य बाज़ार में एक अदद राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा स्थापित करने की गुहार क्षेत्रीय सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी से लगायी है. ज्ञात हो कि पौआखाली बाजार पूरे ठाकुरगंज प्रखंड में ठाकुरगंज मार्केट को छोड़ कर सबसे बड़ा व्यावसायिक केंद्र है, जहां ठाकुरगंज प्रखंड केदरझुला, डुमरिया, मालिनगांव, रसया, भौलमारा के अलावे दिघलबैंक प्रखंड के ताराबारी, इकरा, बहादुरगंज प्रखंड के मोहम्मद नगर, देशियाटोली पंचायतों के दर्जनों गांव के लाखों आबादी का मुख्य व्यापारिक केंद्र होने के बाद भी पौआखाली बाजार में एक राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा नही होने से स्थानीय व्यापारी व आमजन को काफी परेशानी होती है.
क्या कहते हैं’wैै लोग
बाजार के कपड़ा व्यवसायी महेंद्र कुमार सोमानी का कहना है कि बाजार में रोजाना लाखों रुपये के कारोबार को देखते हुए वर्षों से एक राष्ट्रीकृत बैंक शाखा की मांग हो रही है यहां के व्यवसायियों को पैसों की लेन-देन के लिए बाजार से 10 किमी दूर कादोगांव या फिर 3 किमी दूर ताराबाड़ी एसबीआइ की शाखा मजबूरी में दौड़ना पड़ता है. बाजार में एक अदद यूबीजीबी की शाखा व्यवसायियों के लिए नाकारा साबित हो रही है.
किराना गल्ला के व्यवसायी कृष्ण कुमार चौधरी ने भी इस मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि बाजार में राष्ट्रीकृत बैंक शाखा नही होने से व्यवसायियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. धंधे को संभालते हुए समय निकाल कर लेन-देन के लिए दूसरी जगहों के बैंको में भागदौड़ करना सहज काम नही है. इधर जनवितरण प्रणाली के बिक्रेता दीपक कुमार साहा ने कहा कि अनाज उठाव हेतु ड्राफ्ट लगाने के लिए कादोगांव या ताराबाड़ी या फिर ठाकुरगंज एसबीआई की शाखा में जाना पड़ता है. इस इलाके के दर्जनों डीलर इससे प्रभावित है. इधर नवनिर्वाचित पंसस प्रदीप कुमार सिन्हा ने भी माना है
कि पौआखाली बाजार में राष्ट्रीकृत बैंक शाखा स्थापित हो जिनसे कि यहा के तमाम व्यवसायी सहित आमलोगों को इसका फायदा मिल सके. उन्होंने कहा कि ताराबाड़ी से लोहागाड़ा की दूरी और बहादुरगंज से विशनपुर की दूरी कम होने के बावजूद और ठाकुरगंज बाजार में दो और चुरली में एक एसबीआई की शाखा उपलब्ध हो सकता है तो फिर इतना बड़ा व्यावसायिक केंद्र पौआखाली इससे उपेक्षित क्यों है?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन