पुत्र के अचानक गायब होने से परिजनों का बुरा हाल

कन्हैयाबाड़ी : बीते शनिवार के साढ़े दस बजे से कोचाधामन थाना क्षेत्र के कोचाधामन निवासी मो जुबेर आलम का 13 वर्षीय पुत्र मो रिफाकत उसमानी घर से गायब है़ जुबेर आलम ने बताया कि जब शनिवार को रिफाकत देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो वह अपने सभी रिश्तेदार आस पास के गांव व रिफाकत […]
कन्हैयाबाड़ी : बीते शनिवार के साढ़े दस बजे से कोचाधामन थाना क्षेत्र के कोचाधामन निवासी मो जुबेर आलम का 13 वर्षीय पुत्र मो रिफाकत उसमानी घर से गायब है़ जुबेर आलम ने बताया कि जब शनिवार को रिफाकत देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो वह अपने सभी रिश्तेदार आस पास के गांव व रिफाकत के साथियों के यहां भी पता किया लेकिन वह नहीं मिला़
तब थक हार कर इसकी सूचना चाइल्ड लाइन सब सेंटर कोचाधामन को दी गयी. इस बाबत चाइल्ड लाइन सब सेंटर के समन्वयक मो जसीम अख्तर ने कहा कि बच्चा घर से अपने पिता के किराना दुकान भरना हाट करीब सवा दस बजे आया था वहां कुछ देर रुका और उसके बाद कहां गया इसकी कोई जानकारी परिवार वाले को नहीं है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




