सफल अभ्यर्थियों से प्रतिस्पर्धा को तैयार

Published at :10 Jun 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
सफल अभ्यर्थियों से प्रतिस्पर्धा को तैयार

किशनगंज : कार्यपालक सहायक परीक्षा के अभ्यर्थी अपनी फरियाद ले जनता दरबाजर पहुंचे किंतु विलंब से पहुंचने के कारण जनता दरबार में आवेदन नहीं दे सके. अभ्यर्थियों ने बताया कि फर्जीबाड़ा कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया गया है. जिससे वे आहत हैं.आवेदक मकसूद आलम, फिरोज आलम, मो जुबेर आलम ने बताया कि कार्यपालक […]

विज्ञापन

किशनगंज : कार्यपालक सहायक परीक्षा के अभ्यर्थी अपनी फरियाद ले जनता दरबाजर पहुंचे किंतु विलंब से पहुंचने के कारण जनता दरबार में आवेदन नहीं दे सके. अभ्यर्थियों ने बताया कि फर्जीबाड़ा कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया गया है. जिससे वे आहत हैं.आवेदक मकसूद आलम, फिरोज आलम, मो जुबेर आलम ने बताया कि कार्यपालक सहायक की नियुक्ति के लिए जो पैनल समाहरणालय स्तर पर बनाया गया है

उसमें से एक से दस टॉपर के साथ मुकाबला करने के लिए हमलोग तैयार है़ं हमें अपने पर अटूट विश्वास है़ जहां कहीं भी हो हम लोग लिखित एवं मौखिक परीक्षा के आधार पर टॉपरों से मुकाबला करेंगे़ जिला पदाधिकारी स्वयं अपने देख रेख में परीक्षा ले और सामने परीक्षा लेकर कॉपी की जांच उसी समय कराये और साथ साथ कंप्यूटर टाइपिंग की भी परीक्षा लें. समाहरणालय में बैठे कुछ स्वार्थी पदाधिकारी एवं उनके सहायक ऐसा होने नहीं देना चाहते है़ वे

अभी तक अपने किये कुकर्मो पर पर्दा डालने में लगे है़ जबकि सच्चाई उजागर हो चुकी है़ बिहार बोर्ड में हुए टॉपर घोटाला की जांच भी चल रही है पुन: बेखौफ पदाधिकारी टॉपर घोटाला किशनगंज समाहरणालय में कर बैठे है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन