मारपीट में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Published at :05 Jun 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल

70 वर्षीय वृद्ध को भी पीट कर किया घायल किशनगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के महीनगांव पंचातय स्थित डोहरगांव में शुक्रवार प्रात: जमीन विवाद के पश्चात गांव के दबंगों ने एक निर्धन परिवार पर जमकर जुल्म ढाया़ दबंगों के कहर का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मारपीट के क्रम में […]

विज्ञापन

70 वर्षीय वृद्ध को भी पीट कर किया घायल

किशनगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के महीनगांव पंचातय स्थित डोहरगांव में शुक्रवार प्रात: जमीन विवाद के पश्चात गांव के दबंगों ने एक निर्धन परिवार पर जमकर जुल्म ढाया़ दबंगों के कहर का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मारपीट के क्रम में उन लोगों ने गर्भवती महिला व 70 वर्षीय वृद्ध तक को नहीं बख्शा और देखते ही देखते दूसरे पक्ष की चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिलाओं की चीख-पुकार को सुन घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने फौरन सभी घायल तजफ्फुन निशा 70 वर्ष पति स्व अमीरूद्दीन, महजबी 28 वर्ष पति सादिक,
जौहर बेगम 16 वर्ष पिता स्व खोना व अकेरून निशा 32 वर्ष पति तजम्मुल हुसैन को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया़ घायलों ने गांव के ही महबूब, एजाज, युसूफ आदि पर धारदार हथियारों व लाठी डंडा से वार करने का आरोप लगाया़ घायलों ने बताया कि शुक्रवार को दबंग युसूफ मुंशी व उसके साथी जबरन उनके खेत में मकई सुखाने लगे, जिसका घर की महिलाओं द्वारा विरोध किये जाने पर युसूफ अपने साथियों के साथ मिल कर उनकी पिटाई कर दी थी़
पीड़ित पक्ष के फर्द बयान के आधार पर स्थानीय टाउन थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है़ सदर अस्पताल में भरती गर्भवती महजबी व वृद्धा तजफ्फुन निशा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन