800 ग्राम हेरोइन बरामद, बाइक व मोबाइल सहित दो युवक गिरफ्तार
Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 21 May 2026 6:44 PM
विज्ञापन
बाइक व मोबाइल सहित दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बिहार से बंगाल तक फैला था ड्रग्स का नेटवर्क, एंटी नारकोटिक्स टीम ने किया भंडाफोड़
किशनगंजजिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की नई टीम ””एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स”” ने एक अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए रेलवे स्टेशन केसमीप एनएच 27 के सर्विस लेन से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है.कैसे धराये तस्कर
एसपी संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि 20-21 मई की रात तस्कर हेरोइन की डील करने आने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर बाइक सवार दोनों तस्करों को दबोच लिया. इसके पास 800 ग्राम हेरोइन, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है. पकड़े गए आरोपितों की पहचान शाहनवाज आलम और मो शाह आलम रहमान के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के उत्तरदिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना के रहने वाले है.अवैध कमाई से अर्जित की गयी संपत्ति होगी जब्त
पूछताछ में तस्करों ने माना कि वे सालों से बिहार और बंगाल में ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वे यह नशा कहां से लाते थे और किसे बेचने वाले थे. पुलिस इन तस्करों के द्वारा ड्रग्स के पैसे से बनाई गई अवैध संपत्ति को भी जब्त करेगी. इस बड़ी कामयाबी के बाद किशनगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस शानदार काम के लिए एसपी संतोष कुमार ने छापेमारी टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत और सम्मानित करने का ऐलान किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










