हॉस्पिटल रोड पर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

किशनगंज शहर के व्यस्त इलाके हॉस्पिटल रोड में एक सड़क दुर्घटना होने का मामला सामने आया है. इस हादसे में एक स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान किशनगंज शहर के डुमरिया निवासी सागर बोसाक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सागर बोसाक अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर से कुछ मार्केटिंग करने के लिए निकले थे. जैसे ही वह हॉस्पिटल रोड के समीप पहुंचे, अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई. संतुलन बिगड़ने के कारण स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सागर बोसाक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाई. लोगों ने घायल सागर बोसाक को उठाया और तुरंत इलाज के लिए पास के सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन