विद्युत विभाग की लापरवाही से बच्चे की गयी जान

Published at :10 May 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत विभाग की लापरवाही से बच्चे की गयी जान

खेलने के क्रम में खुले फ्यूज के संपर्क में आने से् हुई मौत किशनगंज : विद्युत विभाग की लापरवाही ने एक पांच वर्षीय बच्चे की जान ले ली़ वहीं एक मां की गोद को सुना कर दिया़ घटना शहर के पौश इलाके में शामिल डुमरिया मुहल्ले की है़ घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने बच्चे […]

विज्ञापन

खेलने के क्रम में खुले फ्यूज के संपर्क में आने से् हुई मौत

किशनगंज : विद्युत विभाग की लापरवाही ने एक पांच वर्षीय बच्चे की जान ले ली़ वहीं एक मां की गोद को सुना कर दिया़ घटना शहर के पौश इलाके में शामिल डुमरिया मुहल्ले की है़
घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने बच्चे के शव को पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिला समाहरणालय के सामने एनएच31 पर रख कर सड़क को जाम कर दिया़ घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमरिया निवासी शमशुल अंसारी का 5 वर्षीय मृतक पुत्र रज्जाक स्वामी विवेकानंद आश्रम के बगल में स्थित मैदान में खेल रहा था़ खेलते खेलते वह सड़क के किनारे जमीन से सटे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया़ ट्रांसफार्मर में लगे फ्यूज बॉक्स एकदम जमीन से सटा हुआ है और उपर से उसमें ढक्कन भी नहीं था़
बच्चा खेलते खेलते फ्यूज की चपेट में आ गया और करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और वहीं दम तोड़ दिया़ विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुई बच्चे की मौत को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर करने एवं मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने लगभग ढाई घंटे एनएच31 जाम रखा़ इस दौरान किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर पुष्कर कुमार ने लोगों को समझाने में लगे थे़ मौके पर मौजूद बीडीओ ओम प्रकाश एवं सर्किल इंस्पेक्टर पुष्कर कुमार के आश्वासन पर गुस्साये लोगों ने ढाई घंटा बाद जाम हटाया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन