जिले के 98 मदरसों का अनुमोदन लटका

Published at :08 May 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के 98 मदरसों का अनुमोदन  लटका

जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने शनिवार को स्थानीय टाउन हॉल में सभी मदरसों के प्रधान मौलवी, सचिव व प्रबंधन समिति के साथ बैठक की़ किशनगंज : जिले में मौजूद वैसे मदरसा जहां मल्टी सेक्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम(एमएसडीपी) के तहत भवन बनाये गये है़ परंतु उन मदरसों की भूमि राज्यपाल के नाम स्थानांतरण नहीं हुआ है़ ऐसे मदरसों […]

विज्ञापन

जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने शनिवार को स्थानीय टाउन हॉल में सभी मदरसों के प्रधान मौलवी, सचिव व प्रबंधन समिति के साथ बैठक की़

किशनगंज : जिले में मौजूद वैसे मदरसा जहां मल्टी सेक्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम(एमएसडीपी) के तहत भवन बनाये गये है़ परंतु उन मदरसों की भूमि राज्यपाल के नाम स्थानांतरण नहीं हुआ है़ ऐसे मदरसों का भूमि का स्थानांतरण अविलंब राज्यपाल के नाम किया जाना है़
इस मुद्दे को लेकर जिला पधिकारी पंकज दीक्षित ने शनिवार को स्थानीय टाउन हॉल में सभी मदरसों के प्रधान मौलवी सचिव व प्रबंधन समिति के साथ बैठक की़ डीएम श्री दीक्षित ने कहा कि एमएसडीपी योजना अंतर्गत जिले में कुल 146 मदरसों में भवन निर्माण कराया गया है़ और सभी निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है़ परंतु उन मदरसे के भूमि राज्यपाल के नाम हस्तानांतरित नहीं हुआ है़ उन्होंने बताया कि जिले के 98 सरकारी मदरसा जहां भवन निार्मण नहीं हुआ है़
उन मदरसों में भवन निर्माण हेतु अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के पास भेजा गया था़ परंतु पूर्व में बने 146 मदरसा जिसका भूमि राज्यपाल के नाम हस्तानांतिरत नहीं हुआ है उसके कारण 98 मदरसों में भवन निर्माण का अनुमोदन नहीं हो सका है़
िजलािधकारी श्री दीिक्षत ने निर्देश दिया कि अविलंब उक्त मदरसों की भूमि राज्यपाल के नाम हस्तानांतरित करवाया जाये़ जिससे िक भवन िनर्माण का अनुमोदन िमल सके़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन