लाखों की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Published at :07 May 2016 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

वाहन में डिजिटल लॉक को कंपनी के कर्मचारी ही खोल सकते है़ं ट्रक को उत्पाद विभाग के कार्यालय में रखा गया है़ किशनगंज : किशनगंज फरिंगगोला मद्य निषेध चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक चालक नशे में पाया गया़ चेक पोस्ट में तैनात अधिकारियों द्वारा वाहनों की तलाशी के दौरान ट्रक को जब रोका […]

विज्ञापन
वाहन में डिजिटल लॉक को कंपनी के कर्मचारी ही खोल सकते है़ं ट्रक को उत्पाद विभाग के कार्यालय में रखा गया है़
किशनगंज : किशनगंज फरिंगगोला मद्य निषेध चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक चालक नशे में पाया गया़ चेक पोस्ट में तैनात अधिकारियों द्वारा वाहनों की तलाशी के दौरान ट्रक को जब रोका गया तो पता चला कि ट्रक में शराब लोड है़ उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने बताया कि ट्रक पर लोड शराब के कागजात सही है पर चालक बलिया निवासी बबलू यादव शराब के नशे में था़ चालक को तुरंत उत्पाद विभाग के कार्यालय भेज दिया गया़ जहां उसकी जांच ब्रेथ इन्हेलर से की गयी़ उसकी शराब की मात्रा 265.1 मिलीग्राम पायी गयी जो सामान्य से कई गुणा ज्यादा है़
वहीं चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के एसआई ललन प्रसाद तथा सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार ने कहा कि शहर में शराब से जुड़े किसी भी मामले में बख्शा नहीं जायेगा़ मौके पर तैनात उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने बताया कि ट्रक में कुल 11 लाख 73 हजार का शराब लोड है़ लेकिन वाहन में डिजिटल लॉक को कंपनी के कर्मचारी ही खोला सकते है़ ट्रक को उत्पाद विभाग के कार्यालय में रखा गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन