एक और चेकपोस्ट खुला

Published at :04 May 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
एक और चेकपोस्ट खुला

शराबबंदी . जिले में प्रवेश करने वालों की इन्हेलर से होगी जांच मंगलवार को एनएच 31 पर शराबबंदी को लेकर खोले गये नये चेकपोस्ट का डीएम ने िकया निरीक्षण किशनगंज : जिले में मद्य निषेध को जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित काफी गंभीर हैं. इसी क्रम में मंगलवार को एनएच 31 पर तौहीद हॉल्ट के समीप […]

विज्ञापन

शराबबंदी . जिले में प्रवेश करने वालों की इन्हेलर से होगी जांच

मंगलवार को एनएच 31 पर शराबबंदी को लेकर खोले गये नये चेकपोस्ट का डीएम ने िकया निरीक्षण
किशनगंज : जिले में मद्य निषेध को जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित काफी गंभीर हैं. इसी क्रम में मंगलवार को एनएच 31 पर तौहीद हॉल्ट के समीप मंगलवार को एक नया चेक पोस्ट बनाया गया. जिसका निरीक्षण करने डीएम समेत कई पदाधिकारी वहां पहुंचे. डीएम श्री दीक्षित ने कहा कि हर हाल में शराब को लाने ले जाने पर नजर रखनी है.
शराब का सेवन कर जिले में प्रवेश करने वाले लोगों की इन्हेलर से जांजोपरांत उन्हें तुरंत गिरफ्तार करें. श्री दीक्षित ने कहा कि मद्य निषेध अभियान को सभी कर्मी गंभीरता से ले. इसमें कौताही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.मौके पर एसपी राजीव मिश्रा, एडीएम रामजी साह,एसडीओ मो शफीक व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन