किशनगंज प्रखंड में मतदान की तैयारी जोरों पर

किशनगंज : पंचायत एवं ग्राम कचहरी आम निर्वाचन 2016 के अंतर्गत जिले के किशनगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रथम चरण में 24 अप्रैल को मतदान होना है. किशनगंज प्रखंड क्षेत्र में 10 मुखिया, दस पंचायत, 14 पंचायत समिति सदस्य, 146 ग्राम पंचायत सदस्य, 146 ग्राम कचहरी पंच एवं 2 जिला परिषद सदस्य पद सृजित है. जिसमें […]
किशनगंज : पंचायत एवं ग्राम कचहरी आम निर्वाचन 2016 के अंतर्गत जिले के किशनगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रथम चरण में 24 अप्रैल को मतदान होना है. किशनगंज प्रखंड क्षेत्र में 10 मुखिया, दस पंचायत, 14 पंचायत समिति सदस्य, 146 ग्राम पंचायत सदस्य, 146 ग्राम कचहरी पंच एवं 2 जिला परिषद सदस्य पद सृजित है.
जिसमें से ग्राम कचहरी पंच के लिए 63 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 11 प्रत्याशी के विरुद्ध किसी दूसरे व्यक्ति ने नामांकन नहीं किया है. जिसके फलस्वरूप 63 ग्राम कचहरी पंच और 11 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है. किशनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुल दस पंचायतों में 76217 मतदाता है. जिसमें 38774 पुरूष एवं 37442 महिला मतदाता है. जबकि एक तृतीय लिंग के मतदाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




