होली में शरारती तत्वों पर रखें विशेष नजर : डीएम

किशनगंज : रंगों का पर्व होली शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के माहौल में प्रेम व भाईचारे के साथ संपन्न हो विधि व्यवस्था सामान्य बनी रहे इसे लेकर जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने पदाधिकारियों एवं जिले के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की. सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि होली […]
किशनगंज : रंगों का पर्व होली शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के माहौल में प्रेम व भाईचारे के साथ संपन्न हो विधि व्यवस्था सामान्य बनी रहे इसे लेकर जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने पदाधिकारियों एवं जिले के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की. सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि होली के साथ साथ अभी पंचायत चुनाव का समय है. जिसके कारण प्रतिद्वंद्वियों द्वारा विद्वेष व रंजिश की भावना से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न किये जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.
होली के एक दिन पूर्व होलिका दहन में शरारती तत्वों द्वारा कुर्सी बेंच आदि चुरा कर जला दिया जाता है. जिससे विवाद उत्पन्न हो सकता है.इसके अलावे गायकी में अश्लील भाषा का प्रयोग करने को लेकर भी विवाद उत्पन्न हो सकता है. वहीं असामाजिक तत्वों द्वारा शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाया जाता है. ऐसे लोगों पर पैनी निगाह रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किशनगंज मुस्लिम बाहुल्य जिला है
और शहर में सभी समुदाय के लोग रहते है. ऐसे में किसी असामाजिक तत्व के कारण दोनों समुदाय के बीच किसी भी घटना को लेकर विवाद उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध त्वरित करने का निर्देश दिया. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि होली के दिन पूर्ण शराब बंदी प्रभावी ढंग से लागू हो इसके लिए हर संभव कार्रवाई करें. किसी भी तरह की घटना की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें. छोटे से छोटे मामले को गंभीरता से लेते हुए उसका तत्काल निपटारा करें. बैठक में सभी विभाध्यक्ष व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




