घर से जेवरात व नकदी की चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घर से जेवरात व नकदी की चोरी
किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ले में एक घर से 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात व नकदी 60 हजार रुपए चोरी मामले में बुधवार को सदर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक संदिग्ध लग रहा है. मालूम हो कि शहर के लाइन मोहल्ले में तीज में अपने मायके आई महिला अनुराधा जायसवाल का बदमाशों ने मंगलवार की सुबह को जेवरात से भरा बैग चुरा लिया था. करीब 15 लाख रुपए मूल्य के जेवरात व 60 हजार रुपए नगदी चोरी कर ली गई थी. पीड़ित महिला अनुराधा जायसवाल सोमवार की शाम को शहर के लाइन स्थित अपने मायके आई थी. मंगलवार की सुबह महिला जब तीज पर्व के लिए उठी. कुछ देर बाद बैग लाने गई थी तो बैग गायब था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










