टीआर -3 के 400 शिक्षकों को मई माह से नहीं मिला वेतन

एक ओर सरकार तथा विभागीय अधिकारी शिक्षकों को समय पर वेतन का भुगतान किये जाने का दावा कर रहे हैं
कोचाधामन एक ओर सरकार तथा विभागीय अधिकारी शिक्षकों को समय पर व��तन का भुगतान किये जाने का दावा कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय कर्मी की लेट लतीफी के कारण जिले के 400 शिक्षक भूखमरी की कगार पर है. ये ऐसे शिक्षक हैं जिनकी नियुक्ति टीआर- 3 के तहत हुई है. इन शिक्षकों का मई माह से ही वेतन लंबित है. शिक्षकों का कहना है कि जबकि एचआरएमएस ऑनबोर्डिन हो चुके हैं लेकिन डीईओ के कार्यालय के कर्मी के कछुआ चाल के कारण हमलोगों के लंबित वेतन की सुधि लेने वाला कोई नहीं है. पीड़ित शिक्षकों का कहना है कि अब यह नौबत आ गई है कि कोई राशन पानी भी उधार नहीं देना चाह रहा है. इतना ही नहीं बाहर जिले से आए शिक्षकों को तो मकान मालिक भी तंग कर रहे हैं. पीड़ित शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी का ध्यान इस और आकृष्ट कराते हुए अविलंब लंबित वेतन भुगतान करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










