स्कॉर्पियो से 213 लीटर विदेशी शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2024 11:49 PM
स्कॉर्पियो से 213 लीटर विदेशी शराब जब्त
किशनगंज बिशनपुर थाना अंतर्गत बिशनपुर बस्ती के पास गुरुवार की रात विशनपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो पर लोड 213.12 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. कार्रवाई एसपी सागर कुमार के निर्देश पर की गई. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की विशनपुर के रास्ते शराब की खेप जाने वाली है. सूचना मिलने के बाद वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया. चेकिंग में एक स्कॉर्पियो वाहन को रुकवा कर तलाशी ली गई तो शराब बरामद किया गया. विभिन्न कंपनियों की शराब अलग-अलग कार्टन में थी. तीन कार्टन बीयर भी जब्त किया गया. बियर की प्रत्येक कार्टून में 24 केन बियर था. कूल 36 लीटर बियर जब्त किया गया. वही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. टीम में विशनपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार दल बल के साथ शामिल थे. एसपी सागर कुमार ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में कार्रवाई की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










