चिकित्सा शिविर में 210 पशुओं का उपचार

चिकित्सा शिविर में 210 पशुओं का उपचार
पहाड़कट्टा. पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा शुक्रवार को 58वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन भोटाथाना पंचायत के रहमतपुर में किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के 11 पशु वैज्ञानिकों ने योगदान दिया. आयोजिका डॉ चायना सिंह महापात्र, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के डीन डॉ.चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना है. इस दौरान 117 पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 100 पशुपालकों के 210 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया गया साथ ही बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों तथा खनिज तत्वों, कृमिनाशक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










