लड़की से फोन पर बात करने के आरोप में दबंगों ने युवक को खूंटे से बांध पीटा
Updated at : 27 Jun 2019 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

पतरघट : ओपी से महज पांच सौ गज की दूरी पर स्थित पतरघट बाजार में मंगलवार को सड़क किनारे एक दुकान में नौकरी कर रहे एक युवक को दबंगों ने दुकान से खींच व खूंटे से बांध जमकर पिटाई की. उसे बेरहमी से तब तक पीटा जाता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया. […]
विज्ञापन
पतरघट : ओपी से महज पांच सौ गज की दूरी पर स्थित पतरघट बाजार में मंगलवार को सड़क किनारे एक दुकान में नौकरी कर रहे एक युवक को दबंगों ने दुकान से खींच व खूंटे से बांध जमकर पिटाई की. उसे बेरहमी से तब तक पीटा जाता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी जयशंकर प्रसाद यादव ने त्वरित कार्रवाई करते एएसआइ जितेंद्र पांडे को पुलिस बल के साथ घटना-स्थल पर भेजा. पुलिस बल ने खूंटे से बंधे युवक को मुक्त कर इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया.
जहां डॉक्टर द्वारा जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया गया. मारपीट में जख्मी युवक गोलमा पश्चिम पंचायत के बथनाहा बस्ती निवासी मो मुस्तफा उर्फ छोटू है. घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नामजद आरोपितों के परिजनों में से ही किसी लड़की से मोबाइल पर बातचीत करने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




