लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को देना होगा 18 जून तक खर्च का लेखा-जोखा : डीएम

Updated at : 14 Jun 2019 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को देना होगा 18 जून तक खर्च का लेखा-जोखा : डीएम

किशनगंज : लोकसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों को 18 जून तक चुनाव में हुए खर्च का पूरा लेखा-जोखा दे देना है़ इस संबंध में जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा लोकसभा चुनाव प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि के साथ बैठक की़ बैठक में डीएम ने कहा कि मतगणना के 26वें दिन प्रत्याशी को व्यक्तिगत रूप से या एजेंट के माध्यम […]

विज्ञापन

किशनगंज : लोकसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों को 18 जून तक चुनाव में हुए खर्च का पूरा लेखा-जोखा दे देना है़ इस संबंध में जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा लोकसभा चुनाव प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि के साथ बैठक की़ बैठक में डीएम ने कहा कि मतगणना के 26वें दिन प्रत्याशी को व्यक्तिगत रूप से या एजेंट के माध्यम से लेखा समाधान बैठक में भाग लेना है़

इस बैठक में अभ्यर्थी को अपने निर्वाचन खर्चों की न्यूनोक्त राशि का लेखा समाधान करने का एक अवसर दिया जायेगा़ इस बैठक में पहले अभ्यर्थी को अपना लेखा के दाखिल कर देना है़ जिला व्यय अनुवीक्षण समिति के निष्कर्ष को समाविष्ट करने के लिए परिणाम के 30 दिनों की सर्वाधिक अवधि के भीतर संशोधन कर सकता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन