बड़ी संख्या में नौजवान मतदान कर्मी रखे गये हैं रिजर्व
Updated at : 17 Apr 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

गठाकुरगंज : लोकसभा चुनाव में लगायी गयी ड्यूटी में अधिकारियों ने कर्मचारियों की अक्षमता का भी ख्याल नहीं रखा. इस दौरान कई ऐसे कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी हैं जो दिव्यांग हैं. इन कर्मियों ने चुनाव के पूर्व जिला प्रशासन को सूचित भी कर दिया था उसके बावजूद इनकी ड्यूटी चुनावी कार्य में लगा दी […]
विज्ञापन
गठाकुरगंज : लोकसभा चुनाव में लगायी गयी ड्यूटी में अधिकारियों ने कर्मचारियों की अक्षमता का भी ख्याल नहीं रखा. इस दौरान कई ऐसे कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी हैं जो दिव्यांग हैं.
इन कर्मियों ने चुनाव के पूर्व जिला प्रशासन को सूचित भी कर दिया था उसके बावजूद इनकी ड्यूटी चुनावी कार्य में लगा दी गयी, और तो और यह स्थिति तब है जब बड़ी संख्या में नौजवान और चुस्त दुरुस्त मतदान कर्मी रिजर्व में रखे गये है.
लोकसभा चुनाव को लेकर किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधानसभा में निर्वाचन के लिए लगभग 800 कर्मचारियों की ड्यूटी पर लगायी गयी है. लेकिन ड्यूटी लगाते वक्त जिम्मेदारों ने दिव्यांगकता का ख्याल नहीं रखा. पहले से विकलांग या बीमार प्रमाणित किये लोगों को भी मतदान केंद्र पर ड्यूटी दे दी.
पोठिया प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनगंज के शिक्षक गुलाम रसीद मंगलवार को ठाकुरगंज उच्च विद्यालय में बांटी जा रही चुनाव सामग्री लेने पहुंचे थे. जो योगदान देने के लिए भीड़ छटने का इंतजार कर रहे थे.
हालांकि इनकी ड्यूटी मतदान कर्मी 1 के पद पर है लेकिन एक विकलांग को ड्यूटी ऐसे वक्त देना जब चुनाव आयोग दिव्यांग मतदाताओं का विशेष ध्यान रख रहा है. अब विकलांग व अक्षम लोगों की ड्यूटी निर्वाचन में लगाये जाने के पीछे भले ही किसी की भी गलती रही हो लेकिन निर्वाचन प्रकोष्ठ की इस गलती का खामियाजा संबंधित कर्मी भोग रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




