पीएम के विरुद्ध टिप्पणी को ले कन्हैया के खिलाफ परिवाद पत्र दायर
Updated at : 07 Mar 2019 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के विरुद्ध अपशब्द कहने, आपत्तिजनक टिप्पणी करने एवं एक धार्मिक स्थल से किसी दूसरे धर्म के लोगों पर टिप्पणी कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के मामले में जेएनयू के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सह एआईएसएफ नेता कन्हैया कुमार के विरुद्ध किशनगंज जेसीएम कोर्ट में वाद दायर […]
विज्ञापन
किशनगंज : सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के विरुद्ध अपशब्द कहने, आपत्तिजनक टिप्पणी करने एवं एक धार्मिक स्थल से किसी दूसरे धर्म के लोगों पर टिप्पणी कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के मामले में जेएनयू के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सह एआईएसएफ नेता कन्हैया कुमार के विरुद्ध किशनगंज जेसीएम कोर्ट में वाद दायर कराया गया है़
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह स्थानीय नेता टीटू बदवाल ने कन्हैया कुमार के विरुद्ध वाद दायर किया है़
इस संबंध में टीटू बदवाल के अधिवक्ता समीर दूबे ने बताया कि वाद संख्या 119/2019 के तहत सीजेएम न्यायालय में कन्हैया कुमार के विरुद्ध 153ए, 295ए, 153, 294, 504 एवं 505 भादवि के धारा के तहत वाद दायर कराया गया है़
वाद दायर करने वाले भाजपा नेता टीटू बदवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध अपशब्द बर्दाश्त नहीं किया जायेगा़ उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार ने न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अपशब्द कहे बल्कि धार्मिक स्थल से एक दूसरे धर्म के लोगों के लिए टिप्पणी कर जिले की गंगा जमुनी तहजीब व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है़
उल्लेखनीय है कि विगत चार मार्च को स्थानीय अंजुमन इस्लामिया परिसर में सीपीआई द्वारा जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया था़ कार्यक्रम के दौरान कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी के विरुद्ध अपशब्द का प्रयोग करते हुए जमकर जहर उगला था़ उनके साथ गुजरात के नेता जिग्नेश मेवानी भी मंच पर मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




