कालाबाजारी के लिए ले जायी जा रही 120 बोरी यूरिया जब्त

सदर थाना की पुलिस व कृषि विभाग के द्वारा इन दिनों खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है
किशनगंज सदर थाना की पुलिस व कृषि विभाग के द्वारा इन दिनों खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने मंगलवार की शाम रामपुर चेक पोस्ट के पास से एक पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा 120 बोरी यूरिया खाद जब्त किया है. वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. उर्वरक निरीक्षक मंजर अनीश के बयान पर सदर थाने में वाहन चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. मामले में पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है की जब्त उर्वरक कालाबाजारी के लिए लाया जा रहा था जिसे बंगाल के कानकी से दिघलबैंक ले जाया जा रहा था. पकड़ा गया चालक से उर्वरक का कागजात मांगने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद उक्त कार्रवाई की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










