किशनगंज : हिरन का आठ सींग जब्त दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज : एसएसबी 12वीं वाहिनी की टीम ने डीआरआइ पटना व डीआरआइ पूर्णिया के साथ मिल कर कार्रवाई करते हुए आठ हिरन के सींग के साथ दो तस्करों को हिरासत में लिया. शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 12वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट कुमार सुंदरम के नेतृत्व में एसएसबी […]
किशनगंज : एसएसबी 12वीं वाहिनी की टीम ने डीआरआइ पटना व डीआरआइ पूर्णिया के साथ मिल कर कार्रवाई करते हुए आठ हिरन के सींग के साथ दो तस्करों को हिरासत में लिया. शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 12वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट कुमार सुंदरम के नेतृत्व में एसएसबी व डीआरआइ पूर्णिया तथा डीआरआइ पटना ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए किशनगंज-बहादुरगंज सड़क के बीच पाटकोई मोड़ से बाइक से जा रहे दोनों तस्करों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिये गये दोनों तस्करों के पास से आठ पीस हिरन के सींग बरामद किये गये.
पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम मो मोइन(25), पिता मो सुलेमान तथा विष्णु लाल रजक(40), पिता तोबुन लाल रजक बताया. दोनों तेघरिया कन्हैयाबाड़ी हाट निवासी से दो मोबाइल व एक बाइक भी जब्त की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




