किशनगंज : खेत में मिला युवक व युवती का शव

पोठिया : पोठिया थाना क्षेत्र के फाला पंचायत अंतर्गत जलालपुर गांव में चाय बगान के पास खाली पड़े एक खेत में एक स्थानीय युवक व युवती का शव मिला. 19 वर्षीय युवक राहुल कुमार दलुआहाट के कहोगांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र है जबकि युवती दीपिका कुमारी भी स्थानीय है. इस घटना की खबर मिलते […]
पोठिया : पोठिया थाना क्षेत्र के फाला पंचायत अंतर्गत जलालपुर गांव में चाय बगान के पास खाली पड़े एक खेत में एक स्थानीय युवक व युवती का शव मिला. 19 वर्षीय युवक राहुल कुमार दलुआहाट के कहोगांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र है जबकि युवती दीपिका कुमारी भी स्थानीय है. इस घटना की खबर मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. घटनास्थल के पास दो साइकिल सहित एक कीटनाशक दवा का डिब्बा, दो मोबाइल भी बरामद हुआ. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है.
हालांकि युवक व युवती के परिजनों ने प्रेम प्रसंग का मामला होने से इंकार किया. राहुल के पिता ने बताया कि उनका लड़का बुधवार की संख्या बरघरिया में मेला देखने गया था. वहीं युवती के परिजनों ने बताया कि दीपिका ट्यूशन पढ़ने घर से निकली थी. दीपिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय दलुआहाट में कक्षा नौ की छात्रा थी. बहरहाल घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है. हालांकि पुलिस अनुसंधान के बाद ही मामला सामने आ पायेगा कि हत्या है या फिर आत्महत्या. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




