सड़क पर गड्ढे ने ले ली सात वर्षीय बच्ची की जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

जीसीबी मशीन लगाकर खोदे जा रहे हैं बड़े बड़े गड्डे दिघलबैंक : कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के पत्थरघट्टी कहारटोली गांव में एक सात वर्षीय बच्ची की मौत सड़क किनारे खोदे हुए गड्डे में गिरने से हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है सड़क में मिट्टी […]
विज्ञापन
जीसीबी मशीन लगाकर खोदे जा रहे हैं बड़े बड़े गड्डे
दिघलबैंक : कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के पत्थरघट्टी कहारटोली गांव में एक सात वर्षीय बच्ची की मौत सड़क किनारे खोदे हुए गड्डे में गिरने से हो गई.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है सड़क में मिट्टी भरने के लिए सड़क के किनारे बड़े बड़े गड्डे जीसीबी मशीन लगाकर खोदे जा रहे हैं. उसी गड्डे के निकट खेल रही सात वर्षीय रूपणी कुमारी, पिता सहदेव शर्मा की मौत मिट्टी के गड्डे का कोणा ढहने से हो गयी. ज्ञात हो कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा सड़क को भरने के लिए बाहर से मिट्टी नहीं लाते,बल्कि सड़क ने निकट ही बड़े-बड़े गड्डे खोद कर मिट्टी भरते हैं, जिस कारण ऐसी घटना घटती रहती है. पूछने पर स्थानीय थाना को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




