कई महिलाओं ने बजट को बताया राहत देने वाला तो कइयों ने गिनायी कमियां

Published at :02 Feb 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
कई महिलाओं ने बजट को बताया राहत देने वाला तो कइयों ने गिनायी कमियां

दिघलबैंक : मोदी सरकार ने अपने इस कार्यकाल के अंतिम बजट को गुरुवार को संसद में पेश किया. सरकार के वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस बजट में सभी का खास ध्यान रखा गया है.खासकर जीएसटी के बाद इस तरह का बजट देश की दशा और दिशा बदल देगा. […]

विज्ञापन

दिघलबैंक : मोदी सरकार ने अपने इस कार्यकाल के अंतिम बजट को गुरुवार को संसद में पेश किया. सरकार के वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस बजट में सभी का खास ध्यान रखा गया है.खासकर जीएसटी के बाद इस तरह का बजट देश की दशा और दिशा बदल देगा. महिलाएं भी अपनी घरेलू काम काज से निबटकर टीवी के सामने बजट को देखती रही ़

सभी को अपनी अपेक्षा वित्त मंत्री से थी . महिलाएं खासकर रसोइघर व पढ़ाई को लेकर खासी उत्सुक थी ़ वे चाहती थी सरकार उनके रोजमर्रा के वस्तुओं का दाम ना तो बढ़ाई ओर हाे सके तो बढ़ी महंगाई को भी कम करे ़ बजट देखने के बाद िकसी को खुशी हुई तो किसी को थोड़ा अफसोस रह गई ़ प्रभात खबर ने भी देश के आम बजट और रेल बजट पर लोगों से बात की तो लोगों ने बड़ी बेबाकी से अपनी प्रतिक्रिया दी.

टप्पू बाजार निवासी बेबी साह ने इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया का बजट बताया और कहा कि यह बजट काफी संतुलित है.खासकर आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के सेहत का पूरा ख्याल रखा गया है.तभी तो प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सरंक्षण योजना के तहत गरीब और वंचित लोगों को पांच लाख रुपये के बीमा का लाभ देने की घोषणा काफी अहम है.
बेबी साह
हरवाडांगा निवासी पूनम देवी ने कहा कि इस बजट में शिक्षा के लिए जितनी राशि की घोषणा हुई है, वह पिछले साल के संशोधित बजट से महज 3.69 फीसदी ही अधिक है जबकि होना ज्यादा चाहिए था. इसके अलावे शिक्षा के क्षेत्र के लिए किसी बड़ी योजना की भी घोषणा नहीं की गयी है. जिससे की मध्य वर्ग के परिवार को बच्चों को महंगी शिक्षा से ही दो चार होना पड़ेगा ़
पूनम देवी
दिघलबैंक निवासी प्रतिमा देवी ने बजट पर बोलते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण ऐलान किया गया है खासकर प्री-नर्सरी से 12 वीं तक के लिए एक नीति बनाने का निर्णय अहम साबित होगा. अब तक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए अलग-अलग नीति होती थी लेकिन अब इसे समग्र रूप से लागू होने से सब को लाभ मिलेगा.
प्रतिमा देवी
धनतोला निवासी अनुराधा देवी ने कहा कि किसानों को इस बजट से बड़ी राहत मिलेगी. रबी की फसलों का मूल्य लागत से डेढ गुणा अधिक किये जाने से अन्नदाताओं की मुश्किलें कम होगी. फसलों के समर्थन मूल्य को डेढ गुणा अधिक करने का फैसला सार्थक साबित होगा.
अनुराधा देवी
बांका प्रभात
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ सुधा की क्लिनिक पर मारा छापा, सील
सरकारी योजनाओं में मची है लूट: चक्रपाणी
अमरपुर. केंद्र व राज्य सरकार सभी मामले में विफल है. सुबे में राज्य सरकार सिर्फ सुशासन की ढींढोरा पीट रहे है. सरकारी योजना में लूट मची हुई है. सरकार की शराबबंदी कानून सिर्फ दिखावा है. शराब की होम डिलिवरी चालू है. उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चक्रपाणी हिमांशु ने गुरुवार को बाजार में एक प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने गत दिनों में अमरपुर के एक निजी क्लिनिक चिकित्सक के द्वारा की गयी लापरवाही के कारण बच्चा की मौत के मामले में जिला प्रशासन के द्वारा की गयी कार्यवाही पर उन्होंने जिला प्रशासन का साधुवाद किया. उन्होंने कहा कि प्रखंड में किसी भी प्रकार का कार्य कराने में बिचौलिये के द्वारा घुस लिया जाता है. गरीबों को मिलने वाले आवास योजना में लूट मची हुई है. इस योजना के लाभुकों से आवास स्वीकृति के नाम पर 25 हजार रुपये लिये जा रहा है. वृद्धा पेंशन में बिचौलिया हावी है. बिजली बिल में भ्रष्टाचार चरम पर है. राज्य सरकार की सभी पंचायत में उच्च विद्यालय खोलने की योजना हवा हवाई साबित है. वही केंद्र सरकार पर उन्होंने प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा किये गये नोटबंदी व जीएसटी से व्यवसायी व आमलोग परेशान है. जिसका जवाब आगामी लोक सभा चुनाव में जनता देने को तैयार है. इस अवसर पर पार्टी के नगर अध्यक्ष सन्नी साह, प्रखंड अध्यक्ष सुभम चौबे, बीके यादव, सचिव अंकित कुमार सिंह, सुधीर यादव, ब्रजेश शर्मा, राजीव कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन