खगड़ा स्टेडियम झंडोत्तोलन के लिए सज-धज कर तैयार

किशनगंज : 69वें गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर प्रशासनिक महकमे द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. खगड़ा स्थित मुख्य समारोह स्थल शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम सज कर तैयार है. स्टेडियम में बने पंडाल और पीलरों में तिरंगे के कपड़ों का प्रयोग किया गया है. वहीं पुराना अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित झंडोत्तोलन स्थल […]
किशनगंज : 69वें गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर प्रशासनिक महकमे द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. खगड़ा स्थित मुख्य समारोह स्थल शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम सज कर तैयार है. स्टेडियम में बने पंडाल और पीलरों में तिरंगे के कपड़ों का प्रयोग किया गया है. वहीं पुराना अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित झंडोत्तोलन स्थल एवं वहां आजादी के समय से ही मौजूद तोप का रंग रोगन किया गया है. स्टेडियम से लेकर समाहरणालय तक साफ सफाई जोरों पर है.
नगर परिषद सफाई कर्मी पूरे क्षेत्र की साफ सफाई में जुटे हुए हैं. मुख्य समारोह स्थल खगड़ा स्टेडियम में मद्य निषेध मंत्री व जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे. वहीं नौ बज कर 45 मिनट पर समाहरणालय में जिलाधिकारी पंकज दीक्षित झंडोत्तोलन करेंगे. वहीं पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन करेंगे. इसके अलावे एसडीओ शफीक आलम अनुमंडल कार्यालय में झंडोत्तोलन करेंगे. जिप कार्यालय में जिप अध्यक्ष रुकैया बेगम, नप अध्यक्षा जानकी देवी झंडोत्तोलन करेंगी. न्यायालय परिसर में जिला जज दिनेश प्रसाद सिंह और जिला अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नुरुस सोहेल झंडोत्तोलन करेंगे. शाम छह बजे से टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




