आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jan 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

मां के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने करायी पीड़िता की मेडिकल जांच आरोपित भी है नाबालिग गिरफ्तारी नहीं किशनगंज : कोचाधामन प्रखंड के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है़ बच्ची की मां ने महिला थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के साथ […]
विज्ञापन
मां के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने करायी पीड़िता की मेडिकल जांच
आरोपित भी है नाबालिग गिरफ्तारी नहीं
किशनगंज : कोचाधामन प्रखंड के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है़ बच्ची की मां ने महिला थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगायी़ पीड़िता की मां ने महिला थाना में आवेदन देकर बताया कि कोचाधामन असुरा गांव का रहने वाला एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने मेरी पुत्री के साथ जबरदस्ती की है.
पीड़िता की मां ने बताया कि मैं और मेरी पुत्री घर से सटे अपने किराना की दुकान में थी़ 21 जनवरी की शाम मैंने अपनी पुत्री को घर भेजा और मैं दुकान बंद कर अपने मवेशी को खूंटा लगा कर घर पहुंची तो मुझे बच्ची के घिघियाने की आवाज सुनायी दी़ पुआल के पास जाकर देखी तो वहां एक लड़का मेरी पुत्री का मुंह दबा कर जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था़, जिसके बाद मैंने इस लड़के को पकड़ कर उसे माता-पिता के पास ले गयी एवं सारी बात बतायी़ उस वक्त उन लोगों ने मामले को दबा देने की बात कही. परंतु 23 जनवरी की सुबह नाबालिग के परिजनों ने हमारे घर के सामने आकर हमें अभद्र भाषा से संबोधित किया तथा हमारे साथ मारपीट भी की. पीड़िता की मां के आवेदन पर महिला थाना पुलिस ने कांड संख्या 9/18 संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है़ महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा ने बताया कि पीड़िता की पुलिस मेडिकल जांच करवा रही है, जिसके बाद मामले में महिला थाना पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




