एक ही रात दुर्गा मंदिर सहित तीन घरों में चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

लगभग पांच लाख की अनुमान नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर व मिरदौल पंचायत में मंगलवार की रात्रि सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के अलावा अलग-अलग तीन घरों में चोरी कर जेवरात, बर्तन, कपड़ा, नकद सहित लगभग पांच लाख रुपये चोरी की घटना को अंजाम दिया. सुबह गृहस्वामी की नींद खुली तो वीआइपी में रखा गहना-जेवर, नगद […]
विज्ञापन
लगभग पांच लाख की अनुमान
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर व मिरदौल पंचायत में मंगलवार की रात्रि सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के अलावा अलग-अलग तीन घरों में चोरी कर जेवरात, बर्तन, कपड़ा, नकद सहित लगभग पांच लाख रुपये चोरी की घटना को अंजाम दिया. सुबह गृहस्वामी की नींद खुली तो वीआइपी में रखा गहना-जेवर, नगद गायब देखा. जानकारी होने पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना के बाद नरपतगंज थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली व जांच में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार मिरदौल स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पूर्व से चोरों के निशाने पर है. पूर्व में भी तीन लाख की चोरी हो चुकी है. मंगलवार देर रात चोरों ने सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में ग्रिल काट कर पीतल का वर्तन, टीका, कीमती समान, दान पेटी में रखा सारा रुपये सहित लगभग दो लाख की चोरी कर लिया. इधर अचितनगर वार्ड संख्या नौ में धीरेंद्र कुमार सिंह के घर से चोरों ने तीन बीआइपी में रखे गहने, कपड़े, 10 हजार नकद सहित दो लाख के सामान की चोरी कर ली,
जबकि कन्हैया सिंह के घर से बिजली मोटर चोरी कर लिया. एक ही रात तीन स्थानों पर हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत हो गया है. घटना के बाद पीड़ित ने मामला दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




