ठंडी हवा ने कंपाया, सर्दी का सितम जारी,परेशान हो रहे लोग उफ ये सर्दी

Published at :10 Jan 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
ठंडी हवा ने कंपाया, सर्दी का सितम जारी,परेशान हो रहे लोग उफ ये सर्दी

दिन भर कांपने को मजबूर हो रहे लोग किशनगंज : पिछले कई दिनों से जारी ठंड का सितम मंगलवार को भी जारी रहा. कुहासे के कारण सड़क पर चलने वाले वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दिन में धूप खिलने से आंशिक राहत पहुंचाने की कोशिश जरूर की, लेकिन सर्द हवाओं ने धूप […]

विज्ञापन

दिन भर कांपने को मजबूर हो रहे लोग

किशनगंज : पिछले कई दिनों से जारी ठंड का सितम मंगलवार को भी जारी रहा. कुहासे के कारण सड़क पर चलने वाले वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दिन में धूप खिलने से आंशिक राहत पहुंचाने की कोशिश जरूर की, लेकिन सर्द हवाओं ने धूप का खेल बिगाड़ दिया और लोग दिन भर कांपने को मजबूर हो गये. मंगलवार का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 व 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को यह 18 व 7 डिग्री सेल्सियस था. दिन भर ठंड हवा चलने से सिहरन और भी बढ़ गयी.
शाम होते-होते सर्द हवा और भी तेज हो चलीं. इससे ठंड में लोग कांपते नजर आये. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व आंशिक बारिश के कारण बर्फीली हवा मैदानी क्षेत्रों में दस्तक दे चुकी हैं, जो कि आगामी दिनों में और तेज हो सकती हैं. इससे ठंड में और इजाफा होना तय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन