बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ किया जागरूक

बिशनपुर : बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध जिला लोक शिक्षा समिति (साक्षरता) किशनगंज के सौजन्य से प्रखंड के बलिया आंगनबाड़ी केन्द्र (92) के प्रांगण में शनिवार को कला जत्था के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. जिसमें कला जत्था के कलाकारों ने लोक नाटक में सफल अभिनय के माध्यम […]
बिशनपुर : बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध जिला लोक शिक्षा समिति (साक्षरता) किशनगंज के सौजन्य से प्रखंड के बलिया आंगनबाड़ी केन्द्र (92) के प्रांगण में शनिवार को कला जत्था के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. जिसमें कला जत्था के कलाकारों ने लोक नाटक में सफल अभिनय के माध्यम से उपस्थित महिला पुरुष, युवक युवतियों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी देते हुए बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय पूर्व मुखिया मोहिबुर्रहमान उर्फ राजा, पूर्व सरपंच मंगलेश्वर सिंह यादव, मास्टर राम प्रसाद यादव सेविका बबिता शर्मा ने कला जत्था के कलाकारों के अभिनय को काफी सराहा. कला जत्था में तौसीफ अली के नेतृत्व में नरेश प्रसाद, रणजीत शर्मा, मोहसिन अहमद, शम्पा सरकार, शांता सरकार, जूफी परवीन, सितारा खातून, जय प्रकाश शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




