जीआर से वंचित होने पर हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदर्शन. बाढ़पीड़ितों ने किया किशनगंज प्रखंड मुख्यालय का घेराव अंचल व प्रखंड कर्मियों पर गड़बड़ी करने का लगाया आरोप किशनगंज : गुरुवार को जीआर की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने किशनगंज प्रखंड मुख्यालय में हंगामा व नारेबाजी किया. करीब दो घंटे तक प्रखंड मुख्यालय में बाढ़पीड़ितों ने हंगामा किया. उसके बाद अंचल […]
विज्ञापन
प्रदर्शन. बाढ़पीड़ितों ने किया किशनगंज प्रखंड मुख्यालय का घेराव
अंचल व प्रखंड कर्मियों पर गड़बड़ी करने का लगाया आरोप
किशनगंज : गुरुवार को जीआर की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने किशनगंज प्रखंड मुख्यालय में हंगामा व नारेबाजी किया. करीब दो घंटे तक प्रखंड मुख्यालय में बाढ़पीड़ितों ने हंगामा किया. उसके बाद अंचल कार्यालय के सामने रखे कुर्सी व मेज को भी भीड़ ने गिरा दिया.
महीनगांव पंचायत के बसंतपुर गांव के बाढ़ पीड़ितों को जीआर की राशि पूर्व में दी गयी. आक्रोशित लोगों ने बताया कि जीआर की राशि के लिये बैंक खाता के साथ आइएफएससी नंबर भी आवेदन के साथ दिया. जीआर के लिए कई बार बैंक भी गया, लेकिन खाता में राशि नही होने की बात बैंक कर्मियों ने बतायी. बैंक ने आइएफएससी में त्रुटि के कारण जीआर की राशि खाते में संधारित करने में परेशानी बतायी. 15 सितंबर को सीओ व बीडीओ कार्यालय में खाते व आइएफएससी को सुधार करने को लेकर आवेदन दिया गया लेकिन आज तक सुधार कर जीआर की राशि नहीं मिली. बसंतपुर वार्ड नंबर आठ के लोगों का कहना है कि हमलोगों का नाम जीआर सूची में दर्ज है पर हमलोगों का खाते में राशि अब तक नहीं पहुंचा है.
जीआर से वंचित लोगों ने प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत कर्मी विनोद कुमार पर आरोप लगाते हुए सूची में सुधार के लिए राशि की मांग करने का आरोप लगाया और कहा कि कंप्यूटर में ही गलत कर जीआर की राशि से वंचित रखा जा रहा है.
बाढ़पीड़ितों ने कहा, मुखिया ने किया भेदभाव
लोगो ने महीनगांव पंचायत के मुखिया पर भी भेदभाव का आरोप लगाया. बाढ़पीड़ितों ने कहा कि प्रखंड कार्यालय द्वारा जान-बूझकर आइएफएससी गलत दर्ज करने से लोगों के खाते में राशि अभी तक नहीं पहुंच पायी है. नवरात्र व दुर्गापूजा सर पर है, लेकिन आज तक राशि नही मिल रही है. इस मौके पर शोएब उर रहमान, मुलायम सिंह यादव, गणेश यादव, तुलसीदास, मोहम्मद जुबेर अंसारी, रेखा देवी, अमीना खातून,सहित दर्जनों बाढ़ पीड़ित मौजूद थे.
कहते हैं अिधकारी
आइएफएससी कोड गलत होने के कारण बाढ़पीड़ितों के खाते में जीआर की राशि नही जा सकी है.सूची में सुधार कर लिया गया है. जल्द ही जीआर की राशि बैंक खातों में भेज दी जायेगी.
ओम प्रकाश, बीडीओ, किशनगंज प्रखंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




