महिलाओं ने डीएम से लगायी गुहार

Published at :20 Sep 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने डीएम से लगायी गुहार

किशनगंज : नगर परिषद वार्ड संख्या 31 के बाढ़ पीड़ित जीआर की राशि नहीं मिलने को लेकर मंगलवार को जिला पदाधिकारी से गुहार लगाने समाहरणालय पहुंचे. गुहार लगाने पहुंची महिलाओं में रेणु देवी, संगीता देवी, इंदु देवी, तेतरी देवी, प्रतिमा कुमारी, सरस्वती देवी, रेखा देवी, रूपाली देवी, रामबाबू पोद्दार, प्रियंका कुमारी, पिंटू पोद्दार, विनोद साह, […]

विज्ञापन

किशनगंज : नगर परिषद वार्ड संख्या 31 के बाढ़ पीड़ित जीआर की राशि नहीं मिलने को लेकर मंगलवार को जिला पदाधिकारी से गुहार लगाने समाहरणालय पहुंचे. गुहार लगाने पहुंची महिलाओं में रेणु देवी, संगीता देवी, इंदु देवी, तेतरी देवी, प्रतिमा कुमारी, सरस्वती देवी, रेखा देवी, रूपाली देवी, रामबाबू पोद्दार, प्रियंका कुमारी, पिंटू पोद्दार, विनोद साह,

कमलो देवी, मुन्नी देवी, हजारी पोद्दार, गीता देवी, गौरी देवी आदि ने बताया कि बाढ़ से हम लोग सबसे अधिक प्रभावित थे़ घर का सारा सामान बर्बाद हो गया है़ सामने दुर्गा पूजा है़ राहत राशि मिलने से कुछ मदद मिलता़ इसके लिए हम लोग 15 दिन पहले ही आवेदन जमा किये़ लेकिन अब तक जीआर की राशि प्राप्त नहीं हुई है़ वहीं जिन लोगों के घर में पानी नहीं घुसा उन लोगों को पहले ही जीआर की राशि मिल चुकी है़ पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे लोग नगर परिषद कार्यपालक अभियंता के

पास गये तो उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद के पास जाये़ जबकि वार्ड पार्षद मुनीबा खातुन हम लोगों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाये हुए है़ नप कार्यपालक पदाधिकारी मो इरफान ने कहा कि जो भी बाढ़ पीड़ित है उन लोगों को जीआर की राशि दी जा रही है़ ऐसे भी कई परिवार है जो दो लोगों के नाम से आवेदन कर दिया है़ फिर भी वे मामले की जांच करेंगे़ वैद्य जो बाढ़ पीड़ित हैं उन लोगों को जीआर की राशि प्रदान की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन