सरकार के उदासीन रवैये से चाय उत्पादक परेशान

ठाकुरगंज : किशनगंज के चाय उत्पादक किसानों के मामले में सरकार की नीति हवा हवाई साबित हो रही है. आज किशनगंज के चाय उत्पादक किसान बिहार सरकार के उदासीन रवैये के कारण परेशान हैं और अपनी चाय पत्ती को पश्चिम बंगाल के बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं. यह हालत तब […]
ठाकुरगंज : किशनगंज के चाय उत्पादक किसानों के मामले में सरकार की नीति हवा हवाई साबित हो रही है. आज किशनगंज के चाय उत्पादक किसान बिहार सरकार के उदासीन रवैये के कारण परेशान हैं और अपनी चाय पत्ती को पश्चिम बंगाल के बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं.
यह हालत तब है जब सरकार चाय की खेती के लिए किसानों को सहूलियत देने का दावा करती है. परन्तु व्यावसायिक फसल होने के बावजूद सरकार का ध्यान इस खेती के प्रति उदासीन बना हुआ है. इस मामले में ठाकुरगंज के चाय उत्पादक मोहन सिंह, कुशेश्वर सिंह, कमल सिंह, नरेश सिंह आदि ने बताया की इन दिनों इलाके के किसान हरी चाय पत्ती को बिचौलियों के हाथों कौड़ियों के भाव में बेच रहे हैं. इन दिनों हरी चाय पत्ती का दाम किसानों को छह रुपये किलो से 12 से 8 रुपये किलो तक ही मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




