उद्धारक की बाट जोह रहा कालपीर पुल

Published at :13 Sep 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
उद्धारक की बाट जोह रहा कालपीर पुल

दिघलबैंक : प्रखंड के तुलसिया न्यू मार्केट से बीबीगंज बजार को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क पर कालपीर गांव में बना पुल पिछले दस वर्षों से टूटा हुआ है.इस पुल के टूटने से करीब पांच पंचायत के हजारों लोगों को आवागमन करने में भाड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. इतने वर्ष बीत जाने के […]

विज्ञापन

दिघलबैंक : प्रखंड के तुलसिया न्यू मार्केट से बीबीगंज बजार को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क पर कालपीर गांव में बना पुल पिछले दस वर्षों से टूटा हुआ है.इस पुल के टूटने से करीब पांच पंचायत के हजारों लोगों को आवागमन करने में भाड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी कालपीर कनकई नदी धार पुल की कोई सुध लेने वाला नहीं है़ जिस कारण कई वर्षो से यह क्षतिग्रस्त पुल अपने उद्धारक का बाट जोह रहा है.

लक्ष्मीपुर गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष सरफराज आलम, मो शाहनवाज, शमीम अख्तर, अयूब अलाम, धनगड़ा निवासी नकसब आलम, मिन्हाज अलाम बताते है कि तुलसिया न्यू मार्केट से बीबीगंज को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क है जो हजारों लोगों को प्रखंड मुख्यालय या जिला मुख्यालय से जोड़ता है. बरसात के दिनों में यहाँ पर नाव से पार होना पड़ता है

या पानी कम होने से लोग स्वयं चचरी पुल का निर्माण कर किसी प्रकार आते जाते है.ज्यादा पानी होने से यह के लोगों को दस किलो मीटर की दूरी को तीस किलो मीटर घूम कर प्रखंड मुख्यलय जाना पड़ता है. ग्रामीण बतलाते है कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने आते है तो वह स्वयं इस पुल को देख कर कहते है कि इस बार यह पुल बन जायेगा. मगर चुनाव जीतने के बाद फिर कभी इधर आते ही नही है.

ज्ञात हो कि बरसात के दिनों में धनगड़ा, लक्ष्मीपुर, पत्थरघट्टी, लोहागड़ा, बीबीगंज पंचायत के हजारों की आबादी के समक्ष आवागमन की समस्या उत्पन्न हो जाती है. सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूली शिक्षक, छात्र-छात्राएं, जन वितरण की दुकाने होती है. पानी अधिक बढ़ जाने से शिक्षक स्कूल तक पहुंच ही नहीं पाते. ऐसे में बच्चों का पठन पाठन भी बंद हो जाता है. ग्रामीणों की मांग है कि इस पुल को जल्द से जल्द बनवाया जाय.नहीं तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन