सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

Published at :26 Jul 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

दीवान टोला कटही घाट के समीप ट्रेक्टर पलटने से हुआ हादसा रेफरल अस्पताल से शव लेकर परिजन गये घर, किया अंतिम संस्कार रानीगंज : क्षेत्र के बरबन्ना पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 कटही घाट के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक […]

विज्ञापन

दीवान टोला कटही घाट के समीप ट्रेक्टर पलटने से हुआ हादसा

रेफरल अस्पताल से शव लेकर परिजन गये घर, किया अंतिम संस्कार
रानीगंज : क्षेत्र के बरबन्ना पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 कटही घाट के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवती की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से घायल अन्य लोगों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया. रेफरल अस्ताल में चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन शव अपने साथ घर लेकर चले गये. मृतका के पिता ने रानीगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर घटना को महज संयोग बताया. उन्होंने इस घटना के प्रति किसी प्रकार की शिकायत नहीं होने की बात आवेदन में कही है.
सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अचमित ऋषिदेव व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष प्रिंस विक्टर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. विधायक श्री ऋषिदेव व अध्यक्ष प्रिंस विक्टर ने घटना को दु:खद बताते हुए मृतका के परिजनों को संतावना दिया. जानकारी अनुसार मझुआ पश्चिम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दो इंदरपुर गांव निवासी झाड़ी ऋषिदेव की लगभग 14 वर्षीय पुत्री पारो कुमारी गांव के ही मोहन ऋषिदेव के पुत्र शलेंद्र ऋषिदेव व अन्य मजदूरों के साथ कदम घाट के समीप धान रोपने जा रही थी. इसी दौरान दीवान टोला से कदम घाट की ओर जा रही एक ट्रेक्टर पर पारो व अन्य मजदूर सवार हो गये. अचानक बरबन्ना पंचायत के वार्ड संख्या 12 कटही घाट के समीप ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इससे ट्रेक्टर पर सवार सभी मजदूर घायल हो गये. जबकि ट्रेक्टर में दब जाने के कारण पारो गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की तत्परता से ट्रेक्टर में दबे पारो को बाहर निकाला गया. आनन-फानन में लोग पारो को रेफरल अस्पताल लेकर आये. जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद पारो को मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन