शिवमय हुआ जिला बोल बम .भूतनाथ मंदिर में भक्तों का तांता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jul 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

सावन के पहली सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा ़ पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से आर्शीवाद लया ़ दिनभर ऊं नम: शिवाय के उद्घोष से गूंजायमान हाेता रहा शहर के शिवालय ़ किशनगंज : सावन के प्रथम सोमवारी को किशनगंज शहर स्थित पूरबपाली एमजीएम रोड गौशाला […]
विज्ञापन
सावन के पहली सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा ़ पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से आर्शीवाद लया ़ दिनभर ऊं नम: शिवाय के उद्घोष से गूंजायमान हाेता रहा शहर के शिवालय ़
किशनगंज : सावन के प्रथम सोमवारी को किशनगंज शहर स्थित पूरबपाली एमजीएम रोड गौशाला परिसर स्थित बाबा भूतनाथ धाम भक्तों से गुलजार रहा. पट खुलते ही 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. अहले सुबह से ही कांवरिया पांव पैदल ओद्राघाट से जल भर कर बाबा भूतनाथ धाम के लिए निकल पड़े और पाै फटते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में लगने लगा. मंदिर परिसर में बने पंडाल को पार कर एमजीएम रोड को पार कर कतार लगने का सिलसिला जारी था.
हालांकि दोपहर दो बजे के बाद भीड़ छटने लगा. यहां बता दें कि सावन के प्रत्येक सोमवारी को बाबा भूतनाथ मंदिर में कावंरियों को आने का सिलसिला लगा रहता है. सावन आते ही किशनगंज से ओद्राघाट तक की तस्वीर बदल जाती है. कावंरियों के बोल बम जयकारे से चहुंओर वातावरण शिवमय हो गया है.
वहीं मेला व कावंरियों की व्यवस्था को लेकर भूतनाथ कावंरियां समिति के पदाधिकारी व सदस्य मुस्तैद दिखे. मंदिर परिसर में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के बेरिकेटिंग की व्यवस्था की गयी थी. बाबा भूतनाथ धाम में सोमवार को श्रावणी मेले का शुभारंभ विधान पार्षद व एमजीएम मेडिकल कालेज के निदेशक डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल ने फीताकाट कर किया. इसके बाद डाॅ जायसवाल ने बाबा भूतनाथ के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना की. विधान पार्षद मंदिर में 15 मिनट तक रहे जहां उन्हें पंडित प्रभाकर मिश्रा द्वारा किये जा रहे मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया. समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डाॅ दिलीप ने कहा कि कांवरियों की सेवा ही बाबा की सच्ची पूजा है. कहा कि कांवरियों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है.
उन्होंने ने कहा कि इस बार कांवरियों का विशेष ख्याल रखा गया है. समिति द्वारा बाबा भूतनाथ धाम परिसर में भी झरना, शीतल पेय जल की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही भक्त जनों के मनोरंजन के लिए भजन मंडली द्वारा भजन का आयोजन भी किया गया है. इस मौके पर समिति के सचिव मिक्की साहा, पंकज कुमार मानू, सुग्रीव, अरूण यादव, जय किशन प्रसाद कुशवाहा, मनोज तिवारी, पंकज सिंह, डाॅ सचिन, राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता, दिलीप चौहान, राजू बोसाक, मोहन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




