किशनगंज में उफनाई महानंदा, कनकई व मेची सहित सभी नदियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jul 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : 72 घंटे से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जिले की नदियों और नालों में उफान ला दिया है. खासकर महानंदा, कोल, कनकई, बूढ़ी कनकई, मेची, डोक सहित अन्य छोटी नदियों में भयावह स्थिति पैदा हो गयी है. लगातार हो रही बारिश के कारण बूढ़ी कनकई के आस-पास के गांवों में पानी घूस […]
विज्ञापन
किशनगंज : 72 घंटे से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जिले की नदियों और नालों में उफान ला दिया है. खासकर महानंदा, कोल, कनकई, बूढ़ी कनकई, मेची, डोक सहित अन्य छोटी नदियों में भयावह स्थिति पैदा हो गयी है. लगातार हो रही बारिश के कारण बूढ़ी कनकई के आस-पास के गांवों में पानी घूस गया है़ जबकि दिघलबैंक हरूआडांगा के पास डायवर्सन के ऊपर पानी बह रहा है. किशनगंज प्रखंड के हालामाला, बेलवा, गाछपाड़ा, बहरकोल, सालकी, टेंगरमारी, ओद्रा, दौला, पिछला
पंचायत में महानंदा का पानी घूस गया है. वहीं ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया के पास एसएसबी बीओपी सहित पटेशरी, सुखुआडाली, कनकपुर, पथरिया पंचायत के कई गांवों में पानी घूस गया है. पोठिया प्रखंड के कोआबाड़ी, कसबा कलियागंज, बड़ापोखर, फुलवाड़ी, इदरपुर आदि गांवों में पानी घूस गया है. इससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है. उधर प्रखंड के सीओ और बीडीओ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति जायजा ले रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




