सुंदर बनाने में आमलोगों का सहयोग जरूरी : नप अध्यक्ष

Published at :03 Jul 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
सुंदर बनाने में आमलोगों का सहयोग जरूरी : नप अध्यक्ष

किशनगंज : नगर परिषद अध्यक्ष जानकी देवी ने कहा कि शहरवासियों का शहर के प्रति जिम्मेवारी काफी बढ़ गई है. सुंदर शहर, स्वच्छ शहर, स्व्च्छ रमजान नदी के लिए नप कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि रमजान नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने में नप दृढ़ संकल्पित है. बोली, अतिक्रमण मुक्त रमजान बनाने में शहरवासियों का […]

विज्ञापन

किशनगंज : नगर परिषद अध्यक्ष जानकी देवी ने कहा कि शहरवासियों का शहर के प्रति जिम्मेवारी काफी बढ़ गई है. सुंदर शहर, स्वच्छ शहर, स्व्च्छ रमजान नदी के लिए नप कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि रमजान नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने में नप दृढ़ संकल्पित है. बोली, अतिक्रमण मुक्त रमजान बनाने में शहरवासियों का सहयोग अपेक्षित है.

वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष जमशेद आलम ने कहा कि अतिक्रमण के कारण रमजान नदी नाले में तब्दील हो गया है. रमजान नदी के उद्गम स्थल अवरुद्ध होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई. सबसे पहले अवरुद्ध उदगम स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराना होगा. उन्होंने कहा कि शहर के बीचों बीच बहने वाली रमजान नदी के दोनों किनारे सरकारी जमीन पर कितनी जमीन का अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर लिया गया. वैसे अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार पहले तैयार करना होगा. ताकि अतिक्रमण को पूर्ण रूप से हटाया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन