हजारों बच्चे वंचित चार माह से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार बंद

Published at :29 Jun 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
हजारों बच्चे वंचित चार माह से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार बंद

किशनगंज : किशनगंज नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर चार महीने से पोषाहार बंद है. पोषाहार बंद रहने से इन आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित करीब 8 हजार से अधिक बच्चे पोषाहार से वंचित हो रहे है. कुपोषण के शिकार बच्चों को इन केंद्र पर पोषाहार देकर कुपोषण मुक्त करने पर सरकार […]

विज्ञापन

किशनगंज : किशनगंज नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर चार महीने से पोषाहार बंद है. पोषाहार बंद रहने से इन आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित करीब 8 हजार से अधिक बच्चे पोषाहार से वंचित हो रहे है. कुपोषण के शिकार बच्चों को इन केंद्र पर पोषाहार देकर कुपोषण मुक्त करने पर सरकार बल दे रही है. शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई केन्द्रों पर बच्चों की संख्या 15 से 20 तक ही देखने को मिली. पिछले साल भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 04 महीने का पोषाहार विभागीय शिथिलता के कारण नहीं मिल सका. मालूम हो कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की करीब 52 दिनों तक चली हड़ताल के बीच जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लगा था.

इसी महीने के 15 जून को आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की हड़ताल समाप्त हुई और इसके बाद केंद्र पर पोषाहार नहीं रहने से बच्चों की संख्या में कमी आई है. किशनगंज प्रखंड के 10 पंचायत में 106 और नगर परिषद के 34 वार्डों में 97 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है. किशनगंज सीडीपीओ कुमारी चैतन्या ने बताया की मार्च महीने से ही आवंटन नही रहने से आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार बंद है.
आवंटन मिल गया है. जल्द ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र को पोषाहार की राशि मुहैया करा दी जायेगी. वर्तमान में सुबह 7 केंद्र संचालित हो रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन