लोगों के विरोध के बाद रिहा हुआ आरोपित

Published at :25 Jun 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों के विरोध के बाद रिहा हुआ आरोपित

हंगामा . गाछपाड़ा मुखिया से दुर्व्यवहार करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार युवक की िगरफ्तारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने किशनगंज ठाकुरगंज रोड को सालकी के पास जाम कर दिया. करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहा. काफी मशक्कत के बाद मामले को वापस लेने के आश्वासन और गिरफ्तार युवक को छोड़ने […]

विज्ञापन

हंगामा . गाछपाड़ा मुखिया से दुर्व्यवहार करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक की िगरफ्तारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने किशनगंज ठाकुरगंज रोड को सालकी के पास जाम कर दिया. करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहा. काफी मशक्कत के बाद मामले को वापस लेने के आश्वासन और गिरफ्तार युवक को छोड़ने की बात पर सड़क जाम हटा.
किशनगंज : किशनगंज मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष व गाछपाड़ा पंचायत के मुखिया के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई करने की लिखित शिकायत के बाद गाछपाड़ा पंचायत के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह किशनगंज ठाकुरगंज रोड को सालकी के पास जाम कर दिया.
करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहा. सूचना मिलते ही एसडीएम मो शफीक, एसडीपीओ कामिनी बाला, बीडीओ ओम प्रकाश, सीओ रमण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. मौके पर पदाधिकारी सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने लगे.आधा घंटे स्थानीय लोगों के साथ पंचायती भी हुई. काफी मशक्कत के बाद मामले को वापस लेने के आश्वासन और गिरफ्तार युवक को छोड़ने की बात पर सड़क जाम हटा. स्थानीय लोगों ने कहा की गाछपारा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष नूर मोहम्मद के साथ स्थानीय युवक मो जसीम के शुक्रवार रात के साढ़े नौ बजे सड़क निर्माण कराने को लेकर बहस होने लगी.
बहस के दौरान ही मो जसीम ने मुखिया नूर मोहम्मद के साथ दुर्व्यवहार किया और दोनों हाथापाई पर उतर आये. मुखिया नूर मोहम्मद के द्वारा सदर थाने में लिखित शिकायत के बाद शनिवार सुबह साढे तीन बजे पुलिस ने टेंगरमारी गांव स्थित मो जसीम को उसके घर से गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की सूचना सुबह मिलते ही सेकड़ों ग्रामीण सड़क पर इक्कठा हो गया. मुखिया और पुलिस के इस प्रकार की कारवाई के विरोध में सड़क को जाम कर दिया.
कई गणमान्य लोगों ने कहा की मामले का पंचायत में निपटारा किया जा सकता था. मुखिया की शिकायत पर पुलिस द्वारा इतनी जल्दी त्वरित कारवाई करते हुए मो जसीम को गिरफ्तार किये जाने से लोग आक्रोशित थे. मुखिया के दबाव में पुलिस ने मो जसीम को पकड़ लिया. मुखिया द्वारा मामला वापस ले लिया गया है. इस बीच सड़क पर दर्जनों वाहनों की लंबी कतारें लगी रही. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस मौके पर जिला परिषद के सदस्य मो कैसर रजा, पूर्व मुखिया अब्दुल खालिक,आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन