पुत्र निकला हत्यारा दुख. जिगर के टुकड़े ने ही कर दी हत्या

Published at :24 Jun 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
पुत्र निकला हत्यारा दुख. जिगर के टुकड़े ने ही कर दी हत्या

पारिवारिक कलह और संपत्ति के बंटवारे को लेकर सचित झा ने दिया घटना को अंजाम. पिता हनुमान झा पर थी घर की जिम्मेवारी ़ कुर्लीकोट : ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के फारावारी में एक कलियुगी पुत्र ने पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए देर रात कुल्हाड़ी से पिता की हत्या […]

विज्ञापन

पारिवारिक कलह और संपत्ति के बंटवारे को लेकर सचित झा ने दिया घटना को अंजाम. पिता हनुमान झा पर थी घर की जिम्मेवारी ़

कुर्लीकोट : ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के फारावारी में एक कलियुगी पुत्र ने पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए देर रात कुल्हाड़ी से पिता की हत्या कर डाली. पिता को क्या पता था कि पुत्र ही दुश्मन बन जाएगा और गोद में जिसे खिलाया वही हत्यारा बन जाएगा. आरोपी सचित झा ने अपने पिता हनुमान झा के ऊपर रात्रि खाना खाने के दौरान तेज धारदार कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें तत्काल पीएचसी लाया गया.
चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए किशनगंज रेफर कर दिया. किशनगंज से भी चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया. सिल्लीगुड़ी ले जाने के क्रम में कैलटेक्स चौक के समीप ही उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस की देखरेख में लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ठाकुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी ने मध्यरात्रि को मिली गुप्त सूचना पर हत्यारे पुत्र सचित झा को उसके घर में ही धर दबोचा. इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है.स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक कलह और संपत्ति के बंटवारे को लेकर घटना घटित हुई है. पूर्व वार्ड पार्षद रहे सिकंदर पटेल से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मृतक हनुमान झा पर आश्रित था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन