सड़क हादसे में एक की मौत कोचाधामन उप प्रमुख घायल

Published at :21 Jun 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत कोचाधामन उप प्रमुख घायल

कोचाधामन : कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत हिम्मतनगर पंचायत के शाहपुर गांव के उप प्रमुख प्रतिनिधि महेश शाह के पिता विजय शाह की सड़क दुर्घटना से मौत हो गयी. नवगछिया से शाहपुर आने के दौरान पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड अंतर्गत स्थित बैसा पुल के रेलिंग से स्काॅर्पियो जा टकरायी. इससे स्कॉर्पियो पर सवार एक की मौत […]

विज्ञापन

कोचाधामन : कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत हिम्मतनगर पंचायत के शाहपुर गांव के उप प्रमुख प्रतिनिधि महेश शाह के पिता विजय शाह की सड़क दुर्घटना से मौत हो गयी. नवगछिया से शाहपुर आने के दौरान पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड अंतर्गत स्थित बैसा पुल के रेलिंग से स्काॅर्पियो जा टकरायी. इससे स्कॉर्पियो पर सवार एक की मौत हो गयी वहीं चार लोग जख्मी हो गये.

जख्मी लोगों का पूर्णिया मैक्स अस्पताल में भरती कराया गया है. जख्मी में कोचाधामन प्रखंड उप प्रमुख सनिलत्ता देवी, सुनीता देवी, उमेश प्रसाद शाह व ड्राइवर शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम ने पीड़ित परिजनों के घर पहुंच कर ढांढ़स बंधाया. इस मौके पर अशफाक, धीरेन्द्र, बाबा जी, इलियास, शाद, सद्दाम, तैमूर, तौकीर, शाहदेव, मकसुद, चांद आदि उपस्थित थे.

पूर्णिया के बैसा पुल के रेलिंग से टकरायी स्कॉर्पियो
घटना में चार घायलों का अस्पताल में हाे रहा इलाज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन