नदी किनारे मिला सूरज का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

जुर्म . चार दिनों से लापता था युवक शव की पहचान खरखरी निवासी सूरज कुमार राय के रूप में हुई. लोगों ने मोतिहारा हाट के पूरब डोक नदी किनारे शव को देखा. बेलवा : चार दिन से लापता युवक का शव बुधवार को डोक नदी के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. कुछ […]
विज्ञापन
जुर्म . चार दिनों से लापता था युवक
शव की पहचान खरखरी निवासी सूरज कुमार राय के रूप में हुई. लोगों ने मोतिहारा हाट के पूरब डोक नदी किनारे शव को देखा.
बेलवा : चार दिन से लापता युवक का शव बुधवार को डोक नदी के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. कुछ ही देर में युवक के शव को देखने भीड़ जुट गयी.
शव की पहचान खरखरी निवासी सूरज कुमार राय के रूप में हुई. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल ले आयी. जानकारी अनुसार बुधवार को स्थानीय लोगों ने मोतिहारा हाट के पूरब डोक नदी किनारे शव को देखा. जिसकी सूचना आग की तरह आसपास के गांव में फैल गयी.
मृतक के परिजनों के अनुसार रविवार से ही सूरज गायब था. अपने स्तर से खोजबीन के बाद युवक का कोई अतापता नहीं चला. गायब होने की सूचना थाने में दर्ज करायी गयी. मृतक के पिता चंद्रदेव राय का खरखरी हाट में पान का दुकान है. सूरज अपने पिता के दुकान में हाथ बंटाता है. लगातार हो रहे घटना से लोग सकते में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




