सभी को साथ लेकर चलना ही मेरा लक्ष्य : जानकी देवी

Published at :15 Jun 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
सभी को साथ लेकर चलना ही मेरा लक्ष्य : जानकी देवी

किशनगंज : नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के संपन्न चुनाव के बाद बुधवार को पहली बार नव निर्वाचित अध्यक्ष जानकी देवी की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की बैठक नगर परिषद के सभागार में हुई़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमाद ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों का माला पहना कर […]

विज्ञापन

किशनगंज : नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के संपन्न चुनाव के बाद बुधवार को पहली बार नव निर्वाचित अध्यक्ष जानकी देवी की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की बैठक नगर परिषद के सभागार में हुई़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमाद ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों का माला पहना कर स्वागत किया़ उसके बाद नव निर्वाचित पार्षदों ने अपना परिचय दिया़ नगर परिषद अध्यक्ष जानकी देवी ने सभी के साथ व विश्वास लेकर न पके सभी वार्डों में विकास करने की बात कही़

नगर परिषद उपाध्यक्ष मो जमशेद आलम ने सभी पार्षदों का अभिनंदन करते हुए कहा कि चुनावी मैदान में आरोप प्रत्यारोप लगता रहता है़ नगर परिषद में चौथी बार चुनाव संपन्न हुआ है़ नगर परिषद उपाध्यक्ष जमशेद आलम ने कहा कि नगर परिषद के सभी वार्डों में विकास कार्य किया जायेगा़ शहर को साफ सफाई, स्वच्छता एवं नियमित नालों की सफाई के साथ सभी को साथ लेकर कार्य करूंगा़ मैं आशा करता हूं कि सभी वार्ड पार्षद नगर के कार्यों में सहयोग करेंगे़ इस मौके

पर पूर्व नप अध्यक्ष सह पार्षद आंची देवी जैन, वार्ड पार्षद मो कलीमुद्दीन, मनीष जालान, शमसुज्जमा, शुक्ला दास, देवेन यादव, सुशांत कुमार दास, पिंकी देवी, रमेश पासवान, मनोज हांसदा, हीरा पासवान, बौआ झा, सन्नो देवी गट्टानी, जेबा यास्मीन, शहनाज बेगम, सुभान आदि सभी पार्षद मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन