युद्ध स्तर पर हो रहा महािवद्यालय में काम

Published at :15 Jun 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
युद्ध स्तर पर हो रहा महािवद्यालय में काम

आगमन . मुख्यमंत्री आज पहुंचेंगे डाॅ कलाम कृषि महािवद्यालय अर्राबाड़ी मुख्यमंत्री 11 : 41 मिनट पर वीरपुर से किशनगंज के लिए करेंगे प्रस्थान ़ किशनगंज : सूबे के मुखिया नीतीश कुमार आज किशनगंज पहुंचेंगे़ मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 11 बज कर 41 मिनट पर वीरपुर से किशनगंज के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान […]

विज्ञापन

आगमन . मुख्यमंत्री आज पहुंचेंगे डाॅ कलाम कृषि महािवद्यालय अर्राबाड़ी

मुख्यमंत्री 11 : 41 मिनट पर वीरपुर से किशनगंज के लिए करेंगे प्रस्थान ़
किशनगंज : सूबे के मुखिया नीतीश कुमार आज किशनगंज पहुंचेंगे़ मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 11 बज कर 41 मिनट पर वीरपुर से किशनगंज के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे़ जिले के पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी में स्थित डाॅ कलाम कृषि महाविद्यालय में सवा बारह बजे तक पहुंचेंगे़ यहां मुख्यमंत्री निर्माणाधीन महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगे़ मुख्यमंत्री के आगमन एवं निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं कॉलेज निर्माण कर रही कंपनी जोर शोर से तैयारी में लगी हुई है़ विगत 25 मई को सरकार के मुख्य सचिव एवं कृषि और भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने दौरा कर निर्माण कार्य का जायजा लिया था़
मुख्य सचिव ने अपने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कंपनी को कई बदलाव के साथ साथ समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था़ हालांकि मुख्यमंत्री का निरीक्षण कार्यक्रम अचानक तय हुआ है तब से कृषि कॉलेज निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है़ वहीं कृषि कॉलेज के बगल से गुजरने वाली डोंक नदी के कटाव से बचाने के लिए 125 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बांध का भी मुख्यमंत्री जायजा लेंगे़ मुख्यमंत्री का यह निरीक्षण कार्यक्रम डाॅ कलाम कृषि महाविद्यालय के उद्घाटन का तिथि तय करेगा़ कृषि कॉलेज के निरीक्षण के दौरान सीएम कटिहार जिला स्थित बरारी के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जायेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन