ePaper

Kisan Andolan: बिहार में होगा तीन घंटे की जगह अब केवल एक घंटे का चक्का जाम, जानिये क्या है कारण

Updated at : 06 Feb 2021 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
Kisan Andolan: बिहार में होगा तीन घंटे की जगह अब केवल एक घंटे का चक्का जाम, जानिये क्या है कारण

Kisan Andolan Latest News, Chakka Jam News: केंद्र की किसान नीति और तीन कृषि कानून के विरोध में देश भर के किसानों ने आज दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्का जाम का ऐलान किया है. बिहार में भी विपक्षी पार्टियों ने इस बंद का समर्थन किया है.

विज्ञापन

Kisan Andolan Latest News, Chakka Jam News: केंद्र की किसान नीति और तीन कृषि कानून के विरोध में देश भर के किसानों ने आज दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्का जाम का ऐलान किया है. बिहार में भी विपक्षी पार्टियों ने इस बंद का समर्थन किया है. लेकिन बिहार में महागठबंधन ने इंटर परीक्षार्थियों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है.

राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वाम दलों ने बिहार में सिर्फ 1 घंटा तक चक्का जाम करने का फैसला लिया है, ताकि परीक्षार्थियों और अभिभावकों को कोई दिक्कत न हो. कृषि कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शन & Kisan Andolan Live News से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

बिहार में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक महागठबंधन ने चक्का जाम करने का निर्णय लिया है. हालांकि चक्का जाम के दौरान इमरजेंसी सेवा को बाधित नहीं किया जाएगा.

भाकपा माले ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि 2 बजे से 3 बजे तक एक घंटे के चक्का जाम रहेगा. इंटर की परीक्षा से जुड़े परीक्षार्थी और अभिभावकों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

मीडिया से बात करते हुए राजद के किसान प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव ने कहा है कि चक्का जाम के दौरान इमरजेंसी सेवा को बाधित नहीं किया जाएगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन