मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
मानसी. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मटिहानी गांव में बीते 3 मई को दो पक्षों के बीच बकाया पैसे की मांग को लेकर मारपीट हुई. मारपीट अपने ही दियाद के रिश्तेदारों में हुई. जिसमें मटिहानी गांव निवासी 40 वर्षीय नाथों यादव जख्मी हो गया था. जहां घायलावस्था में उसे बेगूसराय में भर्ती कराया गया. जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. जहां रविवार की देर रात इलाज के दौरान घायल युवक नाथो यादव की माैत हो गयी. मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटना को लेकर मृतक की पुत्री शिवानी कुमारी के द्वारा तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई है. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों को नामजद किया गया है. जिसके बाद से सभी आरोपित फरार हैं. परिजनों ने बताया कि अपने बकाया रुपये आरोपित के आवास पर मांगने गया था. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ. जिसमें नाथो यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. इधर थाना अध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि बीते 3 मई को मटिहानी गांव में दो दियाद के बीच मारपीट में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए. जहां गंभीर रूप से घायल नाथों यादव का इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गयी. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इधर तीन लाेगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




