करंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत
गोगरी. थाना क्षेत्र के बोरना गांव के एक युवक बिजली का करंट लग गया. परिजनों ने आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी पहुंचाया. जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी डॉ चंद्र प्रकाश ने जांच पड़ताल के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. युवक की पहचान बोरना निवासी मुर्तुजा शाह के पुत्र महबूब शाह उर्फ अहमद के रूप में हुई है. घटना की सूचना गोगरी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना से गांव में शोक की लहर छा गयी. करंट लगने से राज मिस्त्री झुलसा मानसी. थाना क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजान वार्ड संख्या 9 में सोमवार की दोपहर करंट लगने से 70 वर्षीय राजमिस्त्री झुलस गया. बताया जाता है कि ईंट जोड़ने के दौरान बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ जाने के कारण राजमिस्त्री बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी ले जाया गया. बताया जाता है कि राजाजान गांव निवासी हरदेव पंडित को करंट लग गया. पश्चिमी ठाठा पंचायत सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि बेहोश राजमिस्त्री को सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










